दानिय्येल की पुस्तक - हर अध्याय की व्याख्या | Book of Daniel All Chapters Explained in Hindi

📖 दानियेल की पुस्तक – अध्याय 1 ( Book of Daniel – Chapter 1 ) 🌟 अध्‍याय की झलक: यह अध्‍याय दानियेल और उनके तीन साथियों के जीवन की शु...

bible teachings लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bible teachings लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 सितंबर 2020

 


लेखक: मूसा निर्गमन की पुस्तक के लेखक थे (निर्गमन 17:14; 24: 4-7; 34:27)।

लेखन की तारीख: निर्गमन की पुस्तक 1440 और 1400 ई.पू. के बीच लिखी गई थी।

लेखन का उद्देश्य: शब्द "निर्गमन " का अर्थ है प्रस्थान। मिस्र से इस्राएलियों के प्रस्थान ने अब्राहम के वंशजों के लिए सताव की अवधि को समाप्त कर दिया (उत्पत्ति 15:13), और अब्राहम से वाचा की पूर्ति की शुरुआत कि के उनके वंशज केवल जीवित नहीं रहेंगे बल्कि वादा किया हुआ देश फुले फलेंगे, और एक महान राष्ट्र बनेंगे (उत्पत्ति 12: 1-3, 7)। पुस्तक का उद्देश्य, मिस्र में याक़ूब के वंशजों की तेजी से वृद्धि तथा उनके वाचा की हुई भूमि में परमेश्वर के द्वारा बनाए गए आशिशित राष्ट्र की स्थापना के वर्णन के रूप में व्यक्त किया जा सकता है।

मुख्य वचन: निर्गमन 1: 8, "तब एक नया राजा, जो यूसुफ के बारे में नहीं जानता था, मिस्र में सत्ता में आया।"

निर्गमन 2: 24-25, "परमेश्वर ने उनकी कराह सुनी और वह इब्राहीम के साथ, इब्राहीम के साथ और याकूब के साथ अपनी वाचा को याद किया। इसलिए परमेश्वर ने इस्राएलियों को देखा और उनके बारे में चिंतित थे।"


निर्गमन 12:27, "यह यहोवा के लिए फसह का बलिदान है, जो मिस्र में इस्राएलियों के घरों के ऊपर से गुजरे और जब उन्होंने मिस्रियों को मारा तो हमारे घरों को बख्श दिया।" तब लोगों ने झुककर पूजा की। ”


निर्गमन 20: 2-3, "मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं, जिसने तुम्हें मिस्र से बाहर लाया, दासता की भूमि से निकाला। मेरे सामने तुम्हारा कोई अन्य देवता नहीं होगा।"


संक्षिप्त सारांश: निर्गमन शुरू होता है जहां उत्पत्ति समाप्त होती है परमेश्वर अपने चुने हुए लोगों, यहूदियों के साथ व्यवहार करते हैं । यह उस समय को दर्शाता है जब इजरायल ने यूसुफ, जो मिस्र में शक्तिशाली था उसके मेहमानों के रूप में मिस्र में प्रवेश किया। जब उन्हें अंततः गुलामी के क्रूर बंधन से नहीं निकाला गया, जिसमें वे "... एक नए राजा ..." द्वारा डाले गए थे। जो यूसुफ को नहीं जानता था ”(निर्गमन 1: 8)।

अध्याय 1-14 में फिरौन के द्वारा यहूदियों के गुलामी में सताव का वर्णन है, उनके छुड़ाने वाले के रूप में मूसा का उदय, 10 विपत्तियाँ जो परमेश्वर ने मिस्त्र पर डालीं क्योकि फेरोन ने परमेश्वर की आज्ञा मानना न चाहा, और मिस्र से प्रस्थान, विपत्तियों व चमत्कारों में परमेश्वर के महात्म्य और सामर्थ को देखा जा सकता है - महामारी, पहलौठे की मृत्यु और पहले फसह का नियम - इस्राएलियों का छुटकारा, लाल सागर के बीच में से रास्ता निकालना, और मिस्र की सेना का विनाश। 

निर्गमन का मध्य भाग जंगल में भटकने और परमेश्वर द्वारा अपने लोगों के लिए किए गए अद्भुद कार्य और चमत्कारों के लिए समर्पित है। यद्यपि परमेश्वर ने उन्हें स्वर्ग से रोटी, खारे से मीठा पानी, चट्टान से पानी दिया और उन जतियों पर विजय दी जो उन्हें नष्ट कर सकते थे। परमेश्वर ने अपने हाथों से पत्थर की पट्टियों पर नियम लिख कर दिये, और आग और बादल के खंभे के रूप में परमेश्वर की उपस्थिति उनके साथ रही फिर भी वे लगातार परमेश्वर के विरुद्ध बगावत करते रहे।

पुस्तक के अंतिम तीसरे भाग में वाचा के सन्दुक का निर्माण और इसके विभिन्न बलिदानों, वेदियों, बनावट के लिए लकड़ी का समान, समारोहों और आराधना के तरीकों का वर्णन है।

प्रतिबिंब: इस्राएलियों के लिए आवश्यक कई बलिदान चिन्हित करते थे उस निर्णायक बलिदान को यानि परमेश्वर के फसह के मेम्ने, यीशु मसीह को। मिस्र पर आखिरी विपत्ति की रात, एक निर्दोष मेमने को बलिदान किया गया था और इसका लहू परमेश्वर के लोगों के घरों की चौखटों पर लगाया गया था, जिसने उन्हें मौत के दूत से बचाया था। ये दर्शाता है परमेश्वर के निर्दोष मेमने यीशु मसीह को जो पापों के पश्चाताप के रूप मे बलिदान हुआ और जिसका लहू अनंतकाल के मृत्यु के डंक से बचाता है  (1 पतरस 1:19), इसी प्रकार निर्गमन 17: 6 में चट्टान से पानी निकालने की घटना है। जिस प्रकार मूसा ने लोगों को पीने का जीवनदायी जल प्रदान करने के लिए चट्टान पर मारा, उसी प्रकार परमेश्वर ने हमारे उद्धार की चट्टान को मारा, जोकि यीशु है, उसे हमारे पापों के लिए क्रूस पर मारा गया जिस से जीवन का जल निकला (यूहन्ना 4:10) । जंगल में मन्ना का दृश्य मसीह, के रूप में जीवन की रोटी (यूनान्न 6:48) का एक आदर्श चित्र है, जो हमें जीवन प्रदान करने के लिए परमेश्वर के द्वारा दी गयी है।

 व्यावहारिक प्रयोग: मूसा की व्यवस्था मानव जाति को दी गयी जिसने ये दर्शाया की वे इसे पालने में असमर्थ थे। हम व्यवस्था के द्वारा परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते; इसीलिए पौलुस हमें "यीशु मसीह में अपना विश्वास रखने के लिए कहता है। हम केवल मसीह में विश्वास के द्वारा धर्मी ठहर सकते हैं, व्यवस्था के द्वारा नहीं, क्योंकि व्यवस्था के द्वारा कोई धर्मी नहीं ठहरता" (गलतियों 2:16)।

इस्राएलियों के लिए परमेश्वर के द्वारा किए गए प्रावधान दासत्व से मुक्ति और जंगल में मन्ना और बटेर, अपने लोगों के लिए उनकी दयालुता को स्पष्ट दर्शाता है। परमेश्वर ने हमारी सभी जरूरतों को पूरा करने का वादा किया है। "परमेश्वर सच्चा है, जिसने तुम्हें अपने पुत्र यीशु मसीह हमारे प्रभु के साथ संगति में बुलाया है" (1 कुरिन्थियों 1: 9)।

 हमें प्रभु पर भरोसा करना है, क्योंकि वह हमें किसी भी दासत्व से छुड़ा सकते है। लेकिन परमेश्वर पाप को सदा के लिए बिना दंड दिये नहीं जाने दे सकते। अतः  हम उनके न्याय और छुटकारे पर भरोसा कर सकते हैं। जब परमेश्वर हमें विषम परीस्थिति से निकालते है, तो हमें वापस उस ही में फसने का प्रयास नहीं करना चाहिए। जब परमेश्वर हमें नियम और कानून देते हैं तो परमेश्वर चाहते हैं की हम उनपर चलें पर परमेश्वर दया और कृपा का प्रावधान भी साथ ही देते हैं क्योंकि वे जानते हैं की हम पूरी तरह से उनका पालन नही करेंगे। 


मंगलवार, 1 सितंबर 2020



बाइबल स्वर्ग की वास्तविकता के समान ही नरक की वास्तविकता की बात करती है।वास्तव में, यीशु ने स्वर्ग की आशा के साथ लोगों को नर्क के खतरों के बारे में चेतावनी देने में अधिक समय बिताया। बाइबल स्पष्ट रूप से नर्क की भयानकता का वर्णन करती है लेकिंग लोग बड़ी आसानी से स्वर्ग की वास्तविकता को तो स्वीकारते हैं पर नर्क की भयानकता को नकार देते हैं। इन दोनों की वास्तविकता को किसी भी प्रकार से अलग नही देखा जा सकता। ये ऐसा ही है जैसे लोग किसी स्थान के विषय मे जहां वे जाते हैं वहाँ के विषय में सिर्फ अच्छा ही सोचना चाहते हैं और बुराई को नज़रअंदाज़ कर देते हैं क्योंकि ये सुहावना नहीं होता पर इससे वास्तविकता बदल नही जाती। नर्क के अस्तित्व को ठुकराना या उसपर विश्वास न करना एक बोहुत बड़ी गलती है जोकि अक्सर लोग करते हैं। यहाँ पर बाइबल की बोहुत सी आयतों में से कुछ दी गई हैं जिनके द्वारा नर्क की वास्तविकता और भयानकता का एहसास किया जा सकता है। 

  • मत्ती 25:41
तब वह बाईं ओर वालों से कहेगा, हे स्रापित लोगो, मेरे साम्हने से उस अनन्त आग में चले जाओ, जो शैतान और उसके दूतों के लिये तैयार की गई है।

नर्क वास्तव में मनुष्यों के लिए नहीं बल्कि उन स्वर्ग दूतों के लिए बनाया गया था जिन्होने परमेश्वर के विरुद्ध बलवा किया था। 



  • मरकुस 9:43, मत्ती 18: 9 
यदि तेरा हाथ तुझे ठोकर खिलाए तो उसे काट डाल टुण्डा होकर जीवन में प्रवेश करना, तेरे लिये इस से भला है कि दो हाथ रहते हुए नरक के बीच उस आग में डाला जाए जो कभी बुझने की नहीं।



  • 9:44
जहां उन का कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती।




  • लूका 16:23
और अधोलोक में उस ने पीड़ा में पड़े हुए अपनी आंखें उठाई, और दूर से इब्राहीम की गोद में लाजर को देखा।




  • लूका 16:24 
और उस ने पुकार कर कहा, हे पिता इब्राहीम, मुझ पर दया करके लाजर को भेज दे, ताकि वह अपनी उंगुली का सिरा पानी में भिगो कर मेरी जीभ को ठंडी करे, क्योंकि मैं इस ज्वाला में तड़प रहा हूं।




  • मत्ती 22:13, 8:12
तब राजा ने सेवकों से कहा, इस के हाथ पांव बान्धकर उसे बाहर अन्धियारे में डाल दो, वहां रोना, और दांत पीसना होगा।




  • प्रकाशित वाक्य 14:11
और उन की पीड़ा का धुआं युगानुयुग उठता रहेगा, और जो उस पशु और उस की मूरत की पूजा करते हैं, और जो उसके नाम की छाप लेते हैं, उन को रात दिन चैन न मिलेगा।




  • नीतिवचन 27:20
जैसे अधोलोक और विनाशलोक, वैसे ही मनुष्य की आंखें भी तृप्त नहीं होती।




  • प्रकाशित वाक्य 21:8
पर डरपोकों, और अविश्वासियों, और घिनौनों, और हत्यारों, और व्यभिचारियों, और टोन्हों, और मूर्तिपूजकों, और सब झूठों का भाग उस झील में मिलेगा, जो आग और गन्धक से जलती रहती है: यह दूसरी मृत्यु है॥




  • भजन संहिता 73:18
निश्चय तू उन्हें फिसलने वाले स्थानों में रखता है; और गिराकर सत्यानाश कर देता है।




  • यशायाह 3:24
और सुगन्ध की सन्ती सड़ाहट, सुन्दर कर्घनी की सन्ती बन्धन की रस्सी, गुंथें हुए बालों की सन्ती गंजापन, सुन्दर पटुके की सन्ती टाट की पेटी, और सुन्दरता की सन्ती दाग होंगे।




  • भजन संहिता 11:6
वह दुष्टों पर फन्दे बरसाएगा; आग और गन्धक और प्रचण्ड लूह उनके कटोरों में बांट दी जाएंगी।




  • भजन संहिता 18:5
पाताल की रस्सियां मेरे चारो ओर थीं, और मृत्यु के फन्दे मुझ पर आए थे।



नर्क इतना भयानक है की इंसान उसकी कल्पना भी नही कर सकते। परमेश्वर ने मनुष्य को एक लंबा जीवन दिया है जिसे हमे परमेश्वर की मर्ज़ी और आज्ञा के अनुसार व्यतीत करना है। यदि हम अपनी ही शर्तों पर अपना जीवन जिएंगे तो इस भयानक नर्क को हम अपनी मर्ज़ी से अपने लिए चुनेंगे। हमारे सामने दोनों विकल्प दिये गए हैं , स्वर्ग या नर्क, चुनाव हमें ही करना है। 

शनिवार, 29 अगस्त 2020


 




अन्य भाषा में प्रार्थना करना सीखें। Learn about Praying in Tongues

हर एक मसीह विश्वासी के लिए बोहुत ज़रूरी है अन्य भाषा का वरदान पाना और अन्य भाषा में प्रार्थना करना। पर अन्य भाषा के वरदान के विषय में मसीह विश्वासियों की बीच में बोहुत सी गलत शीक्षाएँ घर कर चुकी हैं जो इस वरदान को विश्वासियों को पाने से रोकती हैं। इस विडियो में हमने विस्तार से समझाया है की अन्य भाषा का वरदान क्या है, इसे कैसे पाया जा सकता है और अन्य भाषा के विषय में अन्य सभी ज़रूरी जानकारी आपको इस विडियो में मिल जाएगी। 
 



 

गुरुवार, 27 अगस्त 2020

रविवार, 24 मई 2020



☺️सबसे पहला जो मुझे वो है #आज़ादी।
मैं उत्तराखंड का रहनेवाला हूँ जो देवभूमि कहलाती है। बचपन से मुझे हमेशा रोका टोका जाता था #शगुन #अपशगुन के कारण। इस दिन ये न करो उस दिन वो न करो और मेरे रोज़मर्रा के जीवन पर इन सब बातों का गहरा प्रभाव था। मैं हमेशा इस फिक्र में ही रहता था कि मुझसे कोई गलती न हो जाए जिसके कारण मुझपर कोई परेशानी आये।
पर एक दिन जब मैंने अपने मन में ही ये #प्रार्थना करी की प्रभु #यीशु मसीह मैं अपना जीवन आपको देता हूं और आपको अपना प्रभु स्वीकार करता हूँ उंसके बाद मैंने अपने जीवन में बोहुत ही सकारात्मक प्रभाव महसूस किए। 
पहले जो मेरे काम अक्सर असफल होते थे अब वो #सफल होने लगे और जहाँ पहले मैं बिल्कुल साधरण व्यक्ति था जो किसी भी प्रकार से प्रभवि नही था और मेरे होने न होने से किसी को फर्क नही पड़ता था वही अब सभा में मैं प्रभावी  होने लगा। अब मैं प्रसन्न रहता था और किसी #ग्रह नक्षत्र, #काल सर्प, #वास्तु दोष और इस प्रकार की किसी भी बात का मुझपर कोई प्रभाव न रहा। जादू टोना ये सब मुझपर विफल थे। ये मेरे लिए सबसे ज़रूरी और प्रभावी #आशीष थी जो मुझे यीशु मसीह पर विश्वास करने के कारण मिली।
__________________

☺️दूसरी मुझे मिली #कामयाबी
मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मेरी पढ़ाई रुक गई और मेरे पास भविष्य की कोई दिशा और आशा नही थी यहि वो समय था जब मैंने हताश होकर यीशु मसीह को अपना प्रभु स्वीकार किया और उसके बाद मेरी परिस्थितियां बदली। जहां पहले मैं हताश और निराश था वहीं अब चीज़ें मेरे पक्ष में होने लगी मेरे रास्ते खुद ब खुद ही बनते चले गए और आज मैं कामयाब हु और बेहतरीन तरीके से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा हूँ।

__________________

☺️तीसरा मुझे मिले जीवन जीने के सही #मूल्य #Values
यीशु मसीह और बाइबल ने मुझे सिखाया शत्रुओं से प्रेम करो, गाली के बदले गाली नही बल्कि आशीष दो, सताने वालों के लिए प्रार्थना करो, हमारा शरीर परमेष्वर का मंदिर है और हमें इस शरीर में कोई अशुद्ध वस्तु जैसे मादक पदार्थ नही डालने हैं और इस प्रकार की अन्य बोहुत सी शिक्षाएं जो अच्छे #चरित्र और अच्छे #भविष्य का निर्माण करती हैं।

__________________

☺️चौथा मुझे मिला #स्वर्ग का आश्वासन
मुझे हमेशा से इस बात की जिज्ञासा रहती थी कि मरने के बाद मेरे साथ क्या होगा। #पंडितों और #ग्रंथों की शिक्षाओं से मैं कभी संतुष्ट नही हो सका क्योंकि मुझे लगता था कि जब हमारे पंडित, ब्राह्मण और ईश्वर खुद ही गलत काम कर रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं व्यभिचार कर रहे हैं और हम अंधों की तरह उन्हें पूज रहे हैं तो फिर उनका बताया स्वर्ग का मार्ग कैसे विश्वसनीय हो सकता है। 
पर जब मैंने यीशु मसीह के चरित्र का अध्ययन किया तब मुझे संतुष्टि मिली। एक प्रवित्र जीवन जीवन जीने वाला व्यक्ति सदा #सच बोलने वाला व्यक्ति ही स्वर्ग जैसे पवित्र स्थान का वारिस और ज्ञाता हो सकता है। इस से मुझे पूरा विश्वास और आश्वासन मिला कि यीशु मसीह मे मेरा अनंतकाल का जीवन और मेरी आत्मा सुरक्षित और मेरा स्वर्ग का मार्ग आश्वस्त है।

__________________

☺️पांचवा जो मुझे मिला वह है #सत्य कि पहचान।
यीशु मसीह को जानने से पहले मुझे लगता था #ईसाई धर्म ही यीशु मसीह है और पश्चिमी देशों और ईसाइयों में जो कुछ होता है वो ही बाइबल सिखाती है। पर जब खुद बाइबल पढ़ी तो पाया कि यीशु मसीह की शिक्षाएं उनके अनुयाइयों के द्वारा किये जाने वाले कामों के बिलकुल विपरीत हैं।
जो बाहर से गंदा और अव्यवस्थित दिखाई देता है वह असलियत में पवित्र और सच्चा है। यीशु ने कहा जो मेरे पिता यानी परमेष्वर की पवित्र इच्छा पर चलता है केवल वह ही स्वर्ग का वारिस या स्वर्ग जाने के योग्य है। स्वर्ग जाने का मार्ग बोहुत ही कठिन और पवित्र है और थोड़े ही उसपर चलते हैं।

__________________

☺️छठा मुझे मिला अत्यंत प्रेम करने वाले पिता परमेष्वर जिनको मेरा ख्याल है और जो हमेशा मेरे साथ रहते हैं।

यीशु मसीह को प्रेमी पिता परमेष्वर ने भेजा ताकि यीशु मेरे किये पाप और अज्ञानता की सज़ा खुदपर उठाये और पवित्र परमेष्वर के न्याय और दण्ड को खुद में पूरा कर के खुद में ही एक ऐसा द्वार बनाये जिसके द्वारा मैं परमेष्वर से अनजान और पापी होने बाद भी प्रवित्र परमेष्वर तक पोहच सकूं। क्योंकि परमेष्वर पवित्र हैं और कोई भी जिसने जीवन में छोटा सा भी पाप किया हो वह परमेष्वर के पास नही जा सकता। इसीलिए यीशु ने कहा 'मार्ग सत्य और जीवन मैं हूँ और बिना मेरे कोई पिता तक नहीं पहुच सकता।'

__________________

☺️💐💐💐सातवां मुझे मिला यीशु के रूप में एक अत्यंत प्रेम करने वाला बड़ा भाई, एक सच्चा मित्र, एक प्रेमी प्रभु, मेरी गलतियों के बदले पिता से सज़ा पाने वाला मेरा शुभचिंतक भाई, हमेशा साथ रहने वाला रक्षक, मेरी ज़रूरतों को पूरा करने वाला सच्चा राजा, परमेष्वर के सामने मेरी वकालत करने वाला मेरा वकील और मेरी आत्मा का प्रेमी जो मेरी आत्मा को कभी भी नर्क में नही जाने देगा। I love you sooooooooooooooooooooooooooooooo much Jesus.

मंगलवार, 19 मई 2020




"बाइबल" शब्द लतीनी और यूनानी शब्दों से निकल कर आया है जिसका अर्थ है "पुस्तक" जो एक सही नाम है क्योंकि बाइबल सभी लोगों के लिए, सभी समयों के लिए एक पुस्तक है। यह एक ऐसी पुस्तक है, जिसकी समानता में और कोई भी पुस्तक नहीं है।

छियासठ 66 पुस्तकें मिलकर बाइबल बनती हैं। इसमें व्यवस्था की पुस्तकें, जैसे कि लैव्यव्यवस्था, और व्यवस्थाविवरण; ऐतिहासिक पुस्तकें, जैसे कि एज्रा और प्रेरितों के काम; काव्य या पुस्तकें, जैसे कि भजन संहिता और सभोपदेशक; भविष्यद्वाणियों की पुस्तकें, जैसे कि यशायाह और प्रकाशितवाक्य; जीवनी पुस्तकें, जैसे कि मत्ती, और यूहन्ना; पत्रियाँ (औपचारिक पत्र) जैसे के तीतुस और इब्रानियों इत्यादि सम्मिलित हैं।

इसका लेखक
बाइबल को 40 अलग अलग लेखकों ने लिखा है जो भिन्न भिन्न सभ्यता, क्षेत्र और जाती से थे, बोहुत से लेखक एक दूसरे को जानते भी नहीं थे, बाइबल लगभग 1500 वर्षों के समय के अवधि में लिखी गई थी। इसके लेखक राजा, मछुआरे, पुरोहित, सरकारी अधिकारी, किसान, चरवाहे और डॉक्टर इत्यादि थे। इस पूरी विविधता के साथ भी अविश्वसनीय रूप बाइबल के मूल संदेश से एकता है तथा इसकी विभिन्न पुस्तकों में कोई आपसी मतभेद नहीं यह एक ही सामान्य विषय के साथ निर्मित हुई है।

बाइबल की एकता इस कारण है, कि अन्तत: इसका लेखक एक ही है - अर्थात् स्वयं परमेश्‍वर। बाइबल "परमेश्‍वर के द्वारा प्रेरित" है (2 तीमुथियुस 3:16) मानवीय लेखकों ने सटीकता के साथ केवल वही लिखा जो परमेश्‍वर उनसे चाहते थे कि वे लिखें और अतः निष्कर्ष यह निकलता है कि यह परमेश्‍वर का सिद्ध और पवित्र वचन है (भजन संहिता 12:6; 2 पतरस 1:21)।

बाइबल विभाजन
बाइबल मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित है: पुराना नियम और नया नियम। संक्षेप में, पुराना नियम एक जाति की कहानी है और नया नियम एक व्यक्ति की कहानी है। पुराने नियम में वर्णित जाती का चुनाव एक व्यक्ति - यीशु को इस संसार में लाने के एक माध्यम के रूप में किया गया था।

पुराना नियम इस्राएल की स्थापना और इसे संरक्षित रखने का विवरण देता है। परमेश्‍वर ने प्रतिज्ञा की थी वह इस संसार को आशीषित करने के लिए इस्राएल को उपयोग करेंगे (उत्पत्ति 12:2-3)। जब इस्राएल एक जाति के रूप में स्थापित हो गया, तब परमेश्‍वर ने उस जाति में ही आशीषों को आने के लिए एक परिवार : अर्थात् दाऊद के परिवार को चुन लिया (भजन संहिता 89:3-4)। इसके पश्चात्, दाऊद के वंश में एक व्यक्ति के आने की प्रतिज्ञा दी गई जो परमेश्वर के द्वारा वादा की हूई आशीषों को लेकर आएगा (यशायाह 11:1-10)।

नया नियम इस प्रतिज्ञा किए हुए व्यक्ति के आगमन के बारे में वर्णन सहित व्याख्या करता है। उसका नाम यीशु था, और वह पुराने नियम की भविष्यद्वाणियों को पूरी करता है जब वह एक सिद्ध और पवित्र जीवन जीता , उद्धारकर्ता बनने के लिए मर जाता, और मृतकों में से जी उठता है।

इसका मुख्य पात्र
यीशु ही बाइबल का मुख्य पात्र है - सम्पूर्ण पुस्तक वास्तव में उसके ही बारे में है। पुराना नियम उसके आगमन की भविष्यद्वाणी करता है और इस संसार में उसके प्रवेश के लिए परिस्थियाँ तैयार कर देता है। नया नियम उसके आगमन और उसके कार्यों की व्याख्या करता है जो हमारे इस पापमय संसार में उद्धार लेकर आएगा।

यीशु एक ऐतिहासिक व्यक्ति से कहीं अधिक बढ़कर है; सच्चाई तो यह है कि वह एक व्यक्ति से ही बढ़कर है। वह शरीर में परमेश्‍वर है, और उसका आगमन संसार के इतिहास में सबसे अधिक महत्वपूर्ण घटना है। स्वयं परमेश्‍वर एक व्यक्ति बन गया ताकि वह हमें एक स्पष्ट समझ प्रदान कर सके कि वह कौन है। परमेश्‍वर कैसा दिखाई देता है? वह यीशु की तरह है; यीशु मानव रूप में परमेश्‍वर है (यूहन्ना 1:14, 14:9)।

एक संक्षिप्त सारांश
परमेश्‍वर ने मनुष्य को रचा और उसको एक सिद्ध वातावरण में रख दिया; परंतु मनुष्य परमेश्‍वर के विरूद्ध बलवा करता है और जो कुछ परमेश्‍वर ने उसके लिए रखा था, उसके लिए अयोग्य बन जाता है। परमेश्‍वर उसे अयोग्यता और पाप के कारण एक पाप के द्वारा श्रापित संसार में रख देता है परन्तु साथ ही तुरन्त सारी सृष्टि और मानवता को उसकी मूल दशा जोकि पाप रहित और अमर है उसमेमें इसे पुनर्स्थापित करने के लिए योजना का  कार्यान्वन आरम्भ कर देता है।

परमेश्वर के मानव जाती के छुटकारे की योजना के कार्यान्वन के अंतर्गत (लगभग 2000 ईसा पूर्व) अब्राहम को बेबीलोन में से कनान को जाने के लिए बुलाहट देते है । परमेश्‍वर अब्राहम, उसके पुत्र इसहाक और उसके पोते याकूब (जिसे परमेश्वर ने इस्राएल नाम दिया था) को प्रतिज्ञा देते है कि परमेश्वर उनके वंशजों के द्वारा संसार को आशीषित करेंगे। याक़ूब (इस्राएल) का परिवार मिस्र से कनान की ओर चला आता है, जहाँ वह एक जाति के रूप में विकसित हो जाता है।

लगभग 1400 ईसा पूर्व, परमेश्‍वर इस्राएल जाति के वंशजों को मिस्र से बाहर मूसा की अगुवाई में मार्गदर्शन देते हुए ले आता है और उन्हें कनान जोकि परमेश्वर के द्वारा प्रतिज्ञा की हूई भूमि है, उनकी अपनी भूमि होने के लिए दे देते है। मूसा के द्वारा परमेश्‍वर इस्राएल के लोगों को व्यवस्था देते है और उसके साथ वाचा (नियम) स्थापित करते है कि यदि वे निरन्तर परमेश्‍वर के प्रति विश्वासयोग्य बने रहेंगे और अपनी चारों ओर की जातियों के द्वारा किए जाने वाले घृणित कामों तथा मूर्तिपूजा के पीछे नहीं चलेंगे, तब वे सम्पन्न हो जाएँगे। यदि वे परमेश्‍वर को त्याग देते हैं और मूर्तिपूजा करते हैं, तब परमेश्‍वर उनकी जाति को नाश कर देंगे।

इसके लगभग 400 वर्षों के पश्चात्, दाऊद और उसके पुत्र सुलेमान के शासन के समय, इस्राएल एक बहुत ही बड़े और शक्तिशाली राज्य के रूप में विकसित हो गया। परमेश्‍वर ने दाऊद और सुलेमान को प्रतिज्ञा दी कि उनके वंश में से एक राजा होगा जो सदैव के लिए, अनंतकाल के राजा के रूप में राज्य करेगा।

सुलेमान के शासन के पश्चात्, इस्राएल की जाति विभाजित हो गई। उत्तर वाले दस गोत्रों को "इस्राएल" कह कर पुकारा गया और वे लगभग 200 वर्षों तक बने रहे जब तक कि परमेश्‍वर ने उनका न्याय मूर्तिपूजा के कारण नहीं कर दिया। अश्शूरियों ने इस्राएल को 721 ईसा पूर्व बन्धुवाई में कर लिया। दक्षिण के दो गोत्रों को "यहूदा" कह कर पुकारा गया और वे थोड़ा ज्यादा समय तक बने रहे, परन्तु अन्त में उन्होंने भी परमेश्‍वर की ओर पीठ फेर ली। बेबीलोन के लोगों ने उन्हें भी 600 ईसा पूर्व बन्धुवाई में ले लिया।

लगभग 70 वर्षों के पश्चात्, परमेश्‍वर उदारता के साथ कुछ बचे हुए लोगों को बन्धुवाई में से उनकी अपनी भूमि पर वापस लौटा ले आए। यरूशलेम (राजधानी) को फिर से 444 ईसा पूर्व निर्मित किया गया, और इस्राएल ने एक बार फिर से राष्ट्रीय पहचान को स्थापित किया। इस तरह पुराना नियम समाप्त होता है।

नया नियम 400 वर्षों के पश्चात् बैतलहम में यीशु के जन्म के साथ आरम्भ होता है। यीशु प्रतिज्ञा दिए हुए अब्राहम और दाऊद के वंश से आता है, वह ऐसा व्यक्ति है जो मानवजाति के लिए परमेश्‍वर की छुटकारे की योजना को पूरा करेगा। यीशु विश्वासयोग्यता के साथ अपने कार्य को पूरा करता है - वह पाप के लिए मर जाता है और मृतकों में से जी उठता है। मसीह की मृत्यु इस संसार के साथ नई वाचा (नियम) का आधार है। वे सभी जो यीशु में विश्वास करते हैं पाप से बचाए जाते और अनंतकाल तक जीवित रहते हैं।

उसके जी उठने के पश्चात्, यीशु ने अपने चेलों को लोगों को बचाने के लिए, उसके जीवन और उसकी सामर्थ्य के सन्देश को फैलाने के लिए भेज दिया है। यीशु के चेले उद्धार का शुभ सन्देश फैलाने के लिए प्रत्येक दिशा की ओर चले गए। उन्होंने एशिया माईनर, यूनान और सारे रोमी साम्राज्य की यात्राएँ कीं। नया नियम इस भविष्यद्वाणी के साथ समाप्त होता है कि यीशु एक दिन इस अविश्‍वासी संसार का न्याय करने और सृष्टि को श्राप से मुक्त करने के लिए पुनः आने वाला है।

 



बाइबल में सृस्टि की उत्पती से लेकर सृस्टि के अंत तक कि सारी जानकारी मिलती है। परंतु ये जानकारी रहस्यमयी तरीके से संकेतों मैं छुपी हुई है जिसे वर्तमान समय मैं technology की सहायता से खोजना आसान हो गया है।
संसार का ऐसा कोई सवाल नही जिसका जवाब बाइबल में न हो। 

आइये देखते हैं बाइबल संसार और मानव जाति की उत्पत्ति और अंत के बारे में क्या बताती है।

बाइबल देखने में एक पुस्तक है पर यह 66 किताबों को एकसाथ जोड़ने से बना एक संग्रह है। इन 66 किताबों को लगभग 1600 सालो के दौरान लिखा गया और 40 विभिन्न लोगों ने परमेश्वर से प्रेरणा पाकर इनको लिखा। अद्भुद तरीके से सभी लेखक एक ही परमेश्वर के विषय में बताते हैं और इनमें आपस में कोई मतभेद नहीं है जो लगभग असंभव बात है और अपने आप में एक चमत्कार है।

बाइबल की सबसे पहली पुस्तक यानी उत्पति इसकी पहली आयत कहती है आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की और दूसरी आयत कहती ही पृथ्वी बेडौल और सुनसान पड़ी थी तथा भूमि गहरे जल में डूबी हुई थी और पृथ्वी पर कोई प्रकाश भी न था। 

पहली आयत में पृथ्वी और सृष्टि के बनाये जाने का विवरण है लेकिन दूसरी आयत मैं पृथ्वी के बंजर और वीरान होने का दृश्य दिखता है। आगे ध्यानपूर्वक पढ़ने पर पता चलता है कि प्रकाश को पृथ्वी पर आने से परमेश्वर के द्वारा रोका गया था जिसके कारण पृथ्वी अंधकार में पड़ी थी। 

यहां आपको बता दें बाइबल को कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है इसलिए किसी भी शब्द का अर्थ निकालने के लिए सबसे बेहतर विकल्प है original भाषा का शब्द देखकर खुद उसके अर्थ check करना। इसही तरीके से bible स्कॉलर्स study और रिसर्च करते हैं।

अब ये सवाल उठता है परमेश्वर के द्वारा बनाई गई पृथ्वी बेडौल और सुनसान क्यो पड़ी थी ? और परमेश्वर ने प्रकाश को पृथ्वी पर पोहुचने से क्यो रोक दिया था।

क्योंकि यहोवा जो आकाश का सृजनहार है, वही परमेश्वर है; उसी ने पृथ्वी को रचा और बनाया, उसी ने उसको स्थिर भी किया; उसने उसे सुनसान रहने के लिये नहीं परन्तु बसने के लिये उसे रचा है। वही यों कहता है, मैं यहोवा हूं, मेरे सिवा दूसरा और कोई नहीं है। *यशायाह 45 : 18*

इसका जवाब हम आगे देखेंगे।

लेकिन इस से पहले हम जान लेते हैं कि पूर्वकाल मैं जीवन कैसा था और उस समय के मनुष्य और जीव जंतु कैसे थे।

वैज्ञानिकओं के अनुसार पृथ्वी पर लाखों साल पहले से जीवन था। बड़े बड़े डाइनासोर के कंकाल इस बात के सबूत हैं। लेकिन एक उल्का पिंड के पृथ्वी पर टकराने के कारण डाइनासोर समाप्त हो गए और पृथ्वी लंबे समय तक जमी रही जिसे शीत युग कहते हैं। और ये शीत युग इतनी तेज़ी से आया कि जीवो को संभलने का मौका भी नही मिला, कुछ जानवरो के अवशेष मिले जिनके मुह में घास पड़ी हुई थी और वह ऐसे ही जम गए।

बाइबल के अनुसार हमारी वर्तमान पृथ्वी पर आज जो जीवन है, उस से पहले भी पृथ्वी पर जीवन था और वह जीवन ज़्यादा समृद्ध था और उस समय के प्राणियों का जीवनकाल कहीं ज़्यादा समृद्ध और लंबा था या संभवतः उनको अमरत्व प्राप्त था। इसी दशा में पृथ्वी लाखों या करोड़ो साल रही।

वैज्ञानिकों को भीमकाय मनुष्यों के कंकाल मिले हैं जोकि लाखों साल पुराने है और जिनका आकार वर्तमान मनुष्यों से दो या 3 गुना ज्यादा है, जिससे ये साबित होता है कि पूर्वकाल में दानव आकार के मनुष्य मनुष्य रहते थे।

विज्ञान के अनुसार dianosor युग का अंत आकाश से आई एक उल्का के टकराने से हुआ। पर बाइबल इस विषय में क्या कहती है?

जब मैं ने पृथ्वी की नेव डाली, तब तू कहां था? यदि तू समझदार हो तो उत्तर दे। जब कि भोर के तारे एक संग आनन्द से गाते थे और परमेश्वर के सब पुत्र जयजयकार करते थे? अय्यूब 38:4,7

इस आयत के अनुसार जब परमेश्वर ने पृथ्वी बनाई तब स्वर्गदूत आनंद कर रहे थे यानी स्वर्गदूत पहले बनाये गए थे। यहां पर ध्यान दें ये आत्मिक क्षेत्र है इसलिए इसमें समय की गणना हम नहीं कर सकते। क्योंकि लिखा है

हे प्रियों, यह एक बात तुम से छिपी न रहे, कि प्रभु के यहां एक दिन हजार वर्ष के बराबर है, और हजार वर्ष एक दिन के बराबर हैं। 2 पतरस 3:8

*************
अब हम आते हैं पहले सवाल के जवाब पर।


बाइबल बताती है पूर्व काल में पृथ्वी और इसपरके सभी प्राणियों का सारा नियंत्रण परमेश्वर के द्वारा बनाये गए सर्वश्रेष्ठ स्वर्गदूत ल्युसिफर के पास था। ल्युसिफर के अधीन सभी स्वर्गदूत थे और पृथ्वी पर का सारा नियंत्रण इस ही अग्रणी स्वर्गदूत के पास था। ल्युसिफर का अर्थ होता है प्रकाश रखने वाला।

परमेश्वर ने ल्युसिफर को वो गुण दिए जो किसी और स्वर्गदूत के या सृस्टि मैं किसी और के पास नहीं थे।

ल्युसिफर का काम था सारी पृथ्वी पर परमेश्वर की महिमा करना और सृष्टि के सभी जीवों को परमेश्वर के प्रेम और उनके सभी गुणों से अवगत कराना।

पर बाइबल बताती है कि कालांतर में एक ऐसा समय आया जब ल्युसिफर अपने गुणों और श्रेष्ठता के कारण घमंड से भर गया और उसने परमेश्वर के एक तिहाई स्वर्गदूतों के साथ मिलकर परमेश्वर से विद्रोह किया । ल्युसिफर चाहता था कि पृथ्वी और उसके सभी जीव परमेश्वर की नही बल्कि ल्युसिफर की महिमा करें। 

क्योंकि परमेश्वर सिद्ध और पवित्र है इसलिये कोई भी या कुछ भी जिसमे अशुद्धता या किसी भी प्रकार का curroption हो वो परमेश्वर के साथ नही रह सकता । इसलिये परमेश्वर ने ल्युसिफर को स्वर्ग से पृथ्वी पर पटक दिया और ल्युसिफर तथा उसके साथ के सभी विद्रोही स्वर्गदूतों के लिए दंड के तौर पर नर्क में उसे डाला जहां पर आग और गंधक थे। और परमेश्वर ने क्रोध में पृथ्वी को भी एक क्षण में बंद कर दिया और पृथ्वी जलमग्न होकर जम गई। इस ही स्थिति में पृथ्वी संभवतः लाखों सालों तक रही।
तत्पश्चात परमेश्वर का क्रोध शांत हुआ और परमेश्वर का आत्मा जलमग्न पृथ्वी के ऊपर पर मंडराया। इस प्रकार परमेश्वर ने पृथ्वी को पुनः शुरू किया और एक एक करके परमेश्वर ने सभी जीवों और वस्तुओं को बनाया। 

जब सब वस्तुए बन गयी तब परमेश्वर ने मनुष्य को खुदके स्वरूप और समानता मैं बनाया। परमेश्वर ने मनुष्य को हर वो  गुण दिए जो खुद परमेश्वर में थे। प्रेम, दया, करुणा, कृपा बुद्धि और इन सभी गुणों के साथ साथ परमेश्वर ने मनुष्य को स्व इच्छा दी यानी मनुष्य को अपने चुनाव खुद करने की पूरी स्वतंत्रता दी । सिद्ध परमेश्वर हमारे हर निर्णय को पहले से जानने के बाद भी कभी भी मनुष्य के किसी निर्णय में दखल नही दे सकते थे और न ही मनुष्य को बाध्य कर सकते थे । किसी भी विषय में परमेश्वर हमारे द्वारा किये गए चुनाव के आधार पर ही हमारे साथ बर्ताव करते हैं।

परमेश्वर चाहते थे कि मनुष्य अपनी स्व इच्छा तथा पूरे दिल से परमेश्वर से प्रेम करे और परमेश्वर के साथ संगति रखे । परमेश्वर ने पहले मनुष्य यानी आदम को जब बनाया तब उसमें मृत्यु या बीमारी नही थी और पृथ्वी भी आशीषित थी, पेड़ पौधे कभी मुरझाते न थे तथा जानवर भी मनुष्यो के साथ निडर रहते थे और एक दूसरे को नही खाते थे।

परमेश्वर ने प्रथम मनुष्य की इच्छा और चुनाव को जांचने के लिए आज्ञा पालन का एक छोटा सा test दिया। 

परमेश्वर के द्वारा स्वर्ग से निष्कासित स्वर्गदूत ल्युसिफर इस समय तक पृथ्वी पर मौजूद था जो अपने दंड के कारण परमेश्वर तथा उनकी सारी सृष्टि से घृणा करता था। परमेश्वर ने मनुष्य के खाने के लिए बोहुत सारे फल बनाये थे । पर मनुष्य की आज्ञाकारिता और समर्पण को परखने के लिए परमेश्वर ने आदम को एक आज्ञा दी कि वह भले और बुरे के ज्ञान के वृक्ष का फल न खाए। 

आदम को भी उस वृक्ष का फल खाने की कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि और भी सब तरह के फल मौजूद थे। 

इस समय तक परमेश्वर आदम के लिए एक सहायक हव्वा यानी स्त्री को भी बना चुके थे। 

जब ल्युसिफर यानी शैतान ने देखा कि परमेश्वर ने पृथ्वी और उसपर की सभी चीजों पर अधिकार रखने के लिए आदम और हव्वा को बनाया है तब शैतान ने आदम हव्वा को अपने जैसा अयोग्य और दूषित बनाने की मंशा से उनके पास गया और उसने साँप के शरीर मे बसकर हव्वा से कहा कि वह परमेश्वर की आज्ञा के विपरीत जाकर उस वृष का फल खाएं जिसे खाने के लिए परमेश्वर ने मना किया था। 

हव्वा शैतान के बहकावे में आ गयी उसने परमेश्वर की आज्ञा तोड़ दी तथा ऐसा ही आदम से भी करवाया। परमेश्वर ने आदम हव्वा को पहले ही ये चिता दिया था जिस क्षण तुम उस वृक्ष का फल खाओगे सही क्षण भर जाओगे। इस मृत्यु का अर्थ था अमरत्व खत्म हो जाना तथा आत्मिक मृत्यु और परमेश्वर से दूरी। क्योकि किसी भी प्रकार की अपवित्रता परमेश्वर के साथ नही रह सकती थी।

परमेश्वर मनुष्य जाति या आदम हव्वा से प्रेम करते थे इसलिए परमेश्वर ने पहले से ही मनुष्य जाति के उद्धहर की योजना बना रखी थी। 

परमेश्वर के विरुद्ध पाप करने के बाद मनुष्य परमेश्वर से दूर हो गया और इसका फायदा शैतान ने उठाया। शैतान ने मनुष्य को और ज़्यादा बुरा बना दिया और समय के साथ मनुष्य जाति में बुराइयां अधिकाधिक बढ़ती गयी। 

जैसे जैसे पीढियां आगे बढ़ती गयी मानव जाति परमेश्वर को भूलती गयी और शैतान की ओर बढ़ती गयी। मनुष्यो के स्वभाव में बुराई घर कर गयी। शैतान ने मनुष्यों को परमेश्वर से दूर बनाये रखने के लिए परमेश्वर के बोहुत सारे विकल्प दिए और मनुष्य पेमेश्वर की बजाए उनकी बनाई चीजों और जीवो की उपासना करने लगा। 

मनुष्यो के मन में परमेश्वर का ज्ञान हमेशा रहा और उनकी बनाई अदभुद सृस्टि से परमेश्वर की पहचान करना मुश्किल नही था परंतु मनुष्य जाति हमेशा अनभिज्ञ बनी रही और परमेश्वर को जानने का प्रयास नहीं किया। मनुष्य जाति के ऐसे स्वभाव के कारण परमेश्वर मनुष्य जाति को एक विद्रोही जाती की तरह देखते हैं। 

क्योकि मनुष्य जाति ने परमेश्वर के पीछे न गयी न परमेश्वर की खोज की बल्कि इसके विपरीत शैतान के पीछे गए उसके द्वारा सिखाये गए काम किये, हत्या बुराई, स्वभाव के विपरीत व्यवहार, लालच, घृणा आदि। इसीके परिणाम स्वरूप मनुष्यो को भी वही सज़ा मिलनी थी जो शैतान को मिली यानी अनंतकाल का नर्क।

परमेश्वर मानवजाति से बेहद प्यार करते थे इसलिए परमेश्वर मानवजाति के उद्धार की योजना सृष्टि की शुरुआत से पहले ही बना ली थी। यहां ये गौर करना ज़रूरी है की परमेश्वर सबकुछ पहले से पता होने के बावजूद भी किसी भी कार्य में दखल नही दे सकते क्योंकि सिद्धता या perfection परमेश्वर का एक गुण है। 

सो परमेश्वर ने मानव जाती के उद्धहर की योजना के अंतर्गत अपने वचन को देह धारण करवाई क्योकि खुद परमेश्वर के इलावा और कोई योग्य न था जो इस कार्य को कर सके। परमेश्वर ने समय समय पर उनसे प्रेम रखने वाले लोगों के द्वारा भविष्यवाणी करके ये प्रकट किया उद्धारकर्ता कैसा होगा और वो कैसे आएगा तथा वो किस प्रकार से मानव जाति को श्राप मुक्त करेगा।

अब परमेश्वर के द्वारा भेजे गए मसीहा यानी यीशु मसीह को वोहि सबकुछ दोबारा करना था जो प्रथम आदम नही कर पाया और विफल हो गया। 
यीशु मसीह को परमेष्वर का पुत्र होना था क्योंकि प्रथम आदम भी परमेष्वर के द्वारा ही सृजा गया था।
यीशु मसीह को आदम केसमान ही के पवित्र और निर्दोष जीवन जीना था जोकि यीशु मसीह ने बखूबी किया।

एक तरफ तो यीशु मसीह को आदम की गलती को ठीक करना था और दूसरी तरफ आदम की और तब से लेकर वर्त्मान समय तक मनुष्यो के सभी पापों की सज़ा भुगतनी थी 

To be continued. 


About Us

Our team

Translate

About the author

Video of the day

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *