दानिय्येल की पुस्तक - हर अध्याय की व्याख्या | Book of Daniel All Chapters Explained in Hindi

📖 दानियेल की पुस्तक – अध्याय 1 ( Book of Daniel – Chapter 1 ) 🌟 अध्‍याय की झलक: यह अध्‍याय दानियेल और उनके तीन साथियों के जीवन की शु...

Christian लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Christian लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 सितंबर 2020

हिन्दी ऑडियो बाइबल ऑनलाइन 





ऑनलाइन हिन्दी बाइबल - योना 

पुस्तक का परिचय : 

लेखक : योना 
लिखे जाने का समय : 793 - 758 B.C

योना की पुस्तक बाइबल की भविष्यवाणियों की अन्य पुस्तकों से भिन्न है। यह एक वर्णनात्मक पुस्तक है जिसमें एक भविष्यवक्ता के जोखिम भरे कार्यों का वर्णन है जिसने परमेश्वर की आज्ञा का उल्लंघन करने का प्रयत्न किया।  परमेश्वर ने योना को निनवे नगर जाने की आज्ञा दी जो इस्राएल के खतरनाक शत्रु विशाल असुरी साम्राज्य की राजधानी था। परंतु योना परमेश्वर के संदेश के साथ वहां नहीं जाना चाहता था। क्योंकि उसे पूरा निश्चय था कि परमेश्वर उस नगर का सत्यानाश करने की अपनी चेतावनी को पूरा नहीं करेंगे कई नाटकीय घटनाओं के पश्चात अनिच्छा से योना ने परमेश्वर की आज्ञा मान ली और अंत में वह परमेश्वर से रूठ गया।.जब विनाश का उसका संदेश पूरा नहीं हुआ। 
यह पुस्तक सृष्टि पर परमेश्वर के पूर्ण प्रभुत्व को चित्रित करती है। पर सबसे मुख्य बात यह है कि इसमें परमेश्वर को प्रेम और दया का परमेश्वर के रूप में चित्रित किया गया है। यहां तक कि वह अपनी प्रजा के शत्रुओं को भी दंड देने और नष्ट करने के बदले उनको क्षमा करना और उनका उद्धार करना चाहता है। 

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

मनुष्यों को भूमि की मिट्टी से बनाया गया है।

और यहोवा परमेश्वर ने आदम को भूमि की मिट्टी से रचा। उत्पत्ति 2:7


आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की।
उत्पत्ति 1:1

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

गुप्त रूप से देश में एक साजिश को अंजाम दिया जा रहा है और वो साजिश है सिर्फ कट्टर हिन्दू वादी विचारधार को बढ़ावा देना और इस देश को धर्म निरपेक्ष नही बल्कि हिन्दू राष्ट्र बनाना। 

जिसके अंतर्गत टेली विज़न और फिल्मों के द्वारा ज़्यादा से ज़्यादा से हिन्दू धार्मिक कंटैंट को प्रसारित करना । कट्टर हिन्दू सोच रखने वाले नेताओं को राज्यों में नियुक्त करना । कोई बड़ी घटना हो जैसे कोई हथियार देश मे आना इस तरह के प्रोग्राम मे पुजा आरती करना वगैरह। और भी कई बातें हैं जो आम जनता की निगाह मे नहीं आती लेकिन गुप्त रूप से चल रही हैं । 

देश में ऐसी विचारधारा को लोगों के दिमागों में बैठा दिया गया है की आज देश के बच्चे और नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित नही हैं पर इस बात से चिंतित हैं की हिन्दू धर्म खतरे मे है और ये खतरा भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही शुरू हुआ है। भाजपा अपनी नाकामियो को छुपाने के लिए देश की जनता को सोची समझी साजिश के तहत कट्टरवाद की ओर झोंक रही है। 

हाँ ये ठीक है की भाजपा ने देश के हित मे अछे फैसले लिए हैं और इसके लिए मैं भाजपा और नरेंद्र मोदी का ज़बरदस्त समर्थक रहा भी हूँ लेकिन अब पता चला की ये सब भाजपा ने सिर्फ जनता के भरोसे को जीतने के लिए किया था ताकि बाद में ये अपने सीक्रेट अजेंडा को पूरा कर सकें। 

अब मैं पूछता हूँ की अगर ये देश धर्म निरपेक्ष है और आप सभी धर्मो को एक ही नज़र से देखते हैं तो सिर्फ पुजा क्यो करते हैं और ईसाई तरीके से प्रार्थना और इस्लाम के तरीके से नमाज़ और बाकी सभी धर्मो के तरीके से क्यो नही चलते ये पक्षपात क्यो। 

और अगर अप बाकी धर्मो के तरीके से नही चल सकते तो पुजा भी मत करो। अगर भविष्य में कोई मुस्लिम या ईसाई प्रधान मंत्री आता है और वो सिर्फ नमाज़ या प्रार्थना करता है तो क्या आपको स्वीकार होगा। ज़ाहिर बात है नही होगा। 

भाजपा के द्वारा ये कह कर CAA लाया गया की पाकिस्तान में ईसाई  जोकि अल्प संख्यक है उनके साथ ज़ुल्म हो रहा है लेकिन मे आपको बताना चाहता हूँ की जितना ज़ुल्म इसाइयों के साथ भारत में हो रहा है उतना पाकिस्तान में भी नही है। रोज़ इस देश ईसाई पादरियों को मारा जा रहा है 

फर्क सिर्फ इतना है पाकिस्तान में इसाइयों के विरुद्ध जो घटनाएँ होती है वो मीडिया मे आ जाती हैं लेकिंग जो घनाएँ भारत में होती हैं यहाँ का मीडिया उन्हें दिखाता नहीं है क्योंकि उनके चैनल तो एक कट्टर हिन्दू वादी राजनीतिक पार्टी के द्वारा दिये गए खर्चे पर चल रहे हैं । 

इस देश में ईसाई समुदाय के विरुद्ध भी बोहुत बड़ी साजिश चल रही है । और उस साजिश के अंतर्गत ईसाई समुदाय के प्रचार के कार्य को रोकना इसाइयों को डरना धमकाना उनके दिल मे दहशत पैदा करना और उनकी हत्या करना और चर्च को जालना इस तरह की घटनाएँ शामिल हैं। 

आप कहते हो की ईसाई मिशनरियाँ भारत में ईसाई धर्म को फैला रहा हैं और ईसाई धर्म एक गंदा धर्म है तो मैं पूछता हूँ अगर ईसाई धर्म गंदा है तो इसका फैसला जनता को खुद क्यों नही करने देते हो ? आप तो जनता से उनका अपने चुनवा खुद करने का अधिकार भी छीन लेना चाहते हो और एक तानाशाह की तरह सिर्फ वो कनवाना चाहते हो जो आप चाहते हो या जो आपको अच्छा लगता है । 

और जहां तक रही बात प्रचार करने की तो क्या हिन्दू धर्म का प्रचार बाहरी देशों में नही हो रहा । बल्कि ज़ोर शोर से हो रहा है । एक विदेशी जब हिन्दू धर्म अपनाता है तो यहाँ उसका खूब ढिंडोरा पिता जाता है जैसे युद्ध जीत लिया हो वहीं एक हिन्दू जब ईसाई धर्म को अपनाता है उसे डराया जाता है धमकाया जाता है गलिया दी जाती है ये कैसा दोगला पैन है ?

चलो मान भी लिया की भारत को एक हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हो और बाकी देशों को भी तो क्या आप हिन्दू धर्म में जो कुरीतियाँ है उनको हटाओगे ? क्योंकि हिन्दू धर्म में तो इंसान सिर्फ ऊंची जाती के लोगों को ही समझा है।  नीची जाती के लोगों को तो आपके मंदिरों में प्रवेश करने की भी अनुमति हैं। इसके इलवा जितनी भी कुरीतियाँ है क्या अप उनको हटाओगे ? सभी जानते हैं की न अप हटाओगे और न अप हटा सकते हो ? तो फिर क्यों ज़बरदस्ती अपनी सोच को जन सदारण पर थोपना चाहते हो ?  

इसलिए ये देश धर्म निरपेक्ष है इसे ऐसे ही रहने दो और कोई भी धर्म हो कोई भी पंथ हो उनको प्रचार करने दो क्योंकि जनता को अधिकार होना चाहिए अपने चुनाव खुद करने का। 

सोमवार, 7 सितंबर 2020


शुक्रवार, 4 सितंबर 2020


शनिवार, 29 अगस्त 2020


 



 



अन्य भाषा में प्रार्थना करना सीखें। Learn about Praying in Tongues

हर एक मसीह विश्वासी के लिए बोहुत ज़रूरी है अन्य भाषा का वरदान पाना और अन्य भाषा में प्रार्थना करना। पर अन्य भाषा के वरदान के विषय में मसीह विश्वासियों की बीच में बोहुत सी गलत शीक्षाएँ घर कर चुकी हैं जो इस वरदान को विश्वासियों को पाने से रोकती हैं। इस विडियो में हमने विस्तार से समझाया है की अन्य भाषा का वरदान क्या है, इसे कैसे पाया जा सकता है और अन्य भाषा के विषय में अन्य सभी ज़रूरी जानकारी आपको इस विडियो में मिल जाएगी। 
 



 

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020


 

बुधवार, 27 मई 2020




पवित्र शास्त्र बाइबल की इन सामर्थी आयतों के द्वारा अपने जीवन में शुरक्षा और साहस को सक्रिय करें।




यहोवा के डरवैयों के चारों ओर उसका दूत छावनी किए हुए उन को बचाता है।
भजन संहिता 34:7







परन्तु प्रभु सच्चा है; वह तुम्हें दृढ़ता से स्थिर करेगा: और उस दुष्ट से सुरक्षित रखेगा।

2 थिस्सलुनीकियों 3:3





जितने हथियार तेरी हानि के लिये बनाए जाएं, उन में से कोई सफल न होगा, और, जितने लोग मुद्दई हो कर तुझ पर नालिश करें उन सभों से तू जीत जाएगा। यहोवा के दासों का यही भाग होगा, और वे मेरे ही कारण धर्मी ठहरेंगे, यहोवा की यही वाणी है॥

यशायाह 54:17




तू जो अपने दाहिने हाथ के द्वारा अपने शरणगतों को उनके विरोधियों से बचाता है, अपनी अद्भुत करूणा दिखा। 8. अपने आंखो की पुतली की नाईं सुरक्षित रख; अपने पंखों के तले मुझे छिपा रख, 9. उन दुष्टों से जो मुझ पर अत्याचार करते हैं, मेरे प्राण के शत्रुओं से जो मुझे घेरे हुए हैं॥

भजन संहिता 17:7-9



मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हूं, इधर उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हूं; मैं तुझे दृढ़ करूंगा और तेरी सहायता करूंगा, अपने धर्ममय दाहिने हाथ से मैं तुझे सम्हाले रहूंगा॥ जो तुझ से लड़ते हैं उन्हें ढूंढने पर भी तू न पएगा; जो तुझ से युद्ध करते हैं वे नाश हो कर मिट जाएंगे। देख, जो तुझ से क्रोधित हैं, वे सब लज्जित होंगे; जो तुझ से झगड़ते हैं उनके मुंह काले होंगे और वे नाश हो कर मिट जाएंगे।

यशायाह 41:10-12





चाहे मैं घोर अन्धकार से भरी हुई तराई में होकर चलूं, तौभी हानि से न डरूंगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है॥ तू मेरे सताने वालों के साम्हने मेरे लिये मेज बिछाता है; तू ने मेरे सिर पर तेल मला है, मेरा कटोरा उमण्ड रहा है।

भजन संहिता 23:4-5





निदान, प्रभु में और उस की शक्ति के प्रभाव में बलवन्त बनो। 11. परमेश्वर के सारे हथियार बान्ध लो; कि तुम शैतान की युक्तियों के साम्हने खड़े रह सको। 12. क्योंकि हमारा यह मल्लयुद्ध, लोहू और मांस से नहीं, परन्तु प्रधानों से और अधिकारियों से, और इस संसार के अन्धकार के हाकिमों से, और उस दुष्टता की आत्मिक सेनाओं से है जो आकाश में हैं।


इफिसियों 6:10-12





और प्रभु मुझे हर एक बुरे काम से छुड़ाएगा, और अपने स्वर्गीय राज्य में उद्धार कर के पहुंचाएगा: उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन॥

2 तीमुथियुस 4:18





यहोवा का नाम दृढ़ गढ़ है; धर्मी उस में भाग कर सब दुर्घटनाओं से बचता है।

नीतिवचन 18:10





यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा; वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा। 8. यहोवा तेरे आने जाने में तेरी रक्षा अब से ले कर सदा तक करता रहेगा॥


भजन संहिता 121:7-8


तू मेरे छिपने का स्थान है; तू संकट से मेरी रक्षा करेगा; तू मुझे चारों ओर से छुटकारे के गीतों से घेर लेगा॥

भजन संहिता 32:7





यहोवा भला है; संकट के दिन में वह दृढ़ गढ़ ठहरता है, और अपने शरणागतों की सुधी रखता है।

नहूम 1:7





परन्तु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढ़ाल है, तू मेरी महिमा और मेरे मस्तिष्क का ऊंचा करने वाला है।

भजन संहिता 3:3





मत डर, क्योंकि मैं तेरे साथ हूं; मैं तेरे वंश को पूर्व से ले आऊंगा, और पच्छिम से भी इकट्ठा करूंगा।

यशायाह 43:5



About Us

Our team

Translate

About the author

Video of the day

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *