दानिय्येल की पुस्तक - हर अध्याय की व्याख्या | Book of Daniel All Chapters Explained in Hindi
📖 दानियेल की पुस्तक – अध्याय 1 ( Book of Daniel – Chapter 1 ) 🌟 अध्याय की झलक: यह अध्याय दानियेल और उनके तीन साथियों के जीवन की शु...
My Testimony लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
My Testimony लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 2 सितंबर 2020
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020
रविवार, 24 मई 2020
मैं उत्तराखंड का रहनेवाला हूँ जो देवभूमि कहलाती है। बचपन से मुझे हमेशा रोका टोका जाता था #शगुन #अपशगुन के कारण। इस दिन ये न करो उस दिन वो न करो और मेरे रोज़मर्रा के जीवन पर इन सब बातों का गहरा प्रभाव था। मैं हमेशा इस फिक्र में ही रहता था कि मुझसे कोई गलती न हो जाए जिसके कारण मुझपर कोई परेशानी आये।
पर एक दिन जब मैंने अपने मन में ही ये #प्रार्थना करी की प्रभु #यीशु मसीह मैं अपना जीवन आपको देता हूं और आपको अपना प्रभु स्वीकार करता हूँ उंसके बाद मैंने अपने जीवन में बोहुत ही सकारात्मक प्रभाव महसूस किए।
पहले जो मेरे काम अक्सर असफल होते थे अब वो #सफल होने लगे और जहाँ पहले मैं बिल्कुल साधरण व्यक्ति था जो किसी भी प्रकार से प्रभवि नही था और मेरे होने न होने से किसी को फर्क नही पड़ता था वही अब सभा में मैं प्रभावी होने लगा। अब मैं प्रसन्न रहता था और किसी #ग्रह नक्षत्र, #काल सर्प, #वास्तु दोष और इस प्रकार की किसी भी बात का मुझपर कोई प्रभाव न रहा। जादू टोना ये सब मुझपर विफल थे। ये मेरे लिए सबसे ज़रूरी और प्रभावी #आशीष थी जो मुझे यीशु मसीह पर विश्वास करने के कारण मिली।
__________________
☺️दूसरी मुझे मिली #कामयाबी
मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मेरी पढ़ाई रुक गई और मेरे पास भविष्य की कोई दिशा और आशा नही थी यहि वो समय था जब मैंने हताश होकर यीशु मसीह को अपना प्रभु स्वीकार किया और उसके बाद मेरी परिस्थितियां बदली। जहां पहले मैं हताश और निराश था वहीं अब चीज़ें मेरे पक्ष में होने लगी मेरे रास्ते खुद ब खुद ही बनते चले गए और आज मैं कामयाब हु और बेहतरीन तरीके से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा हूँ।
__________________
☺️तीसरा मुझे मिले जीवन जीने के सही #मूल्य #Values
यीशु मसीह और बाइबल ने मुझे सिखाया शत्रुओं से प्रेम करो, गाली के बदले गाली नही बल्कि आशीष दो, सताने वालों के लिए प्रार्थना करो, हमारा शरीर परमेष्वर का मंदिर है और हमें इस शरीर में कोई अशुद्ध वस्तु जैसे मादक पदार्थ नही डालने हैं और इस प्रकार की अन्य बोहुत सी शिक्षाएं जो अच्छे #चरित्र और अच्छे #भविष्य का निर्माण करती हैं।
__________________
☺️चौथा मुझे मिला #स्वर्ग का आश्वासन
मुझे हमेशा से इस बात की जिज्ञासा रहती थी कि मरने के बाद मेरे साथ क्या होगा। #पंडितों और #ग्रंथों की शिक्षाओं से मैं कभी संतुष्ट नही हो सका क्योंकि मुझे लगता था कि जब हमारे पंडित, ब्राह्मण और ईश्वर खुद ही गलत काम कर रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं व्यभिचार कर रहे हैं और हम अंधों की तरह उन्हें पूज रहे हैं तो फिर उनका बताया स्वर्ग का मार्ग कैसे विश्वसनीय हो सकता है।
पर जब मैंने यीशु मसीह के चरित्र का अध्ययन किया तब मुझे संतुष्टि मिली। एक प्रवित्र जीवन जीवन जीने वाला व्यक्ति सदा #सच बोलने वाला व्यक्ति ही स्वर्ग जैसे पवित्र स्थान का वारिस और ज्ञाता हो सकता है। इस से मुझे पूरा विश्वास और आश्वासन मिला कि यीशु मसीह मे मेरा अनंतकाल का जीवन और मेरी आत्मा सुरक्षित और मेरा स्वर्ग का मार्ग आश्वस्त है।
__________________
☺️पांचवा जो मुझे मिला वह है #सत्य कि पहचान।
यीशु मसीह को जानने से पहले मुझे लगता था #ईसाई धर्म ही यीशु मसीह है और पश्चिमी देशों और ईसाइयों में जो कुछ होता है वो ही बाइबल सिखाती है। पर जब खुद बाइबल पढ़ी तो पाया कि यीशु मसीह की शिक्षाएं उनके अनुयाइयों के द्वारा किये जाने वाले कामों के बिलकुल विपरीत हैं।
जो बाहर से गंदा और अव्यवस्थित दिखाई देता है वह असलियत में पवित्र और सच्चा है। यीशु ने कहा जो मेरे पिता यानी परमेष्वर की पवित्र इच्छा पर चलता है केवल वह ही स्वर्ग का वारिस या स्वर्ग जाने के योग्य है। स्वर्ग जाने का मार्ग बोहुत ही कठिन और पवित्र है और थोड़े ही उसपर चलते हैं।
__________________
☺️छठा मुझे मिला अत्यंत प्रेम करने वाले पिता परमेष्वर जिनको मेरा ख्याल है और जो हमेशा मेरे साथ रहते हैं।
यीशु मसीह को प्रेमी पिता परमेष्वर ने भेजा ताकि यीशु मेरे किये पाप और अज्ञानता की सज़ा खुदपर उठाये और पवित्र परमेष्वर के न्याय और दण्ड को खुद में पूरा कर के खुद में ही एक ऐसा द्वार बनाये जिसके द्वारा मैं परमेष्वर से अनजान और पापी होने बाद भी प्रवित्र परमेष्वर तक पोहच सकूं। क्योंकि परमेष्वर पवित्र हैं और कोई भी जिसने जीवन में छोटा सा भी पाप किया हो वह परमेष्वर के पास नही जा सकता। इसीलिए यीशु ने कहा 'मार्ग सत्य और जीवन मैं हूँ और बिना मेरे कोई पिता तक नहीं पहुच सकता।'
__________________
☺️💐💐💐सातवां मुझे मिला यीशु के रूप में एक अत्यंत प्रेम करने वाला बड़ा भाई, एक सच्चा मित्र, एक प्रेमी प्रभु, मेरी गलतियों के बदले पिता से सज़ा पाने वाला मेरा शुभचिंतक भाई, हमेशा साथ रहने वाला रक्षक, मेरी ज़रूरतों को पूरा करने वाला सच्चा राजा, परमेष्वर के सामने मेरी वकालत करने वाला मेरा वकील और मेरी आत्मा का प्रेमी जो मेरी आत्मा को कभी भी नर्क में नही जाने देगा। I love you sooooooooooooooooooooooooooooooo much Jesus.
